[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बघौर में आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हो गयी सौ बीघे में लगी गेहूं की फसल

बघौर में आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हो गयी सौ बीघे में लगी गेहूं की फसल

0
बघौर में आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हो गयी सौ बीघे में लगी गेहूं की फसल

हलसी. प्रखंड अंतर्गत बघौर व महिसोनी बहियार में आग लगने से किसानों की 100 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. किसानों ने बताया कि जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा, तब तक दो गांवों के किसानों की फसल राख हो चुकी थी. आग लगने का कारण बहियार से होकर गुजरी हाइ वोल्टेज के विद्युत तार से निकली चिंगारी बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बघौर गांव में विद्युत तार से निकली चिंगारी खेत में लगी गेहूं की फसल पर गिर गयी. तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा देखते ही देखते पूरे बहियार को अपनी चपेट में ले ले लिया. इतना ही नहीं बगल के गांव महिसोनी बहियार में लगी फसल को भी नुकसान पहुंचा है. इस अगलगी की घटना में लगभग सौ से अधिक बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. किसान रामानंद सिंह, भैथन सिंह, कृष्णनंदन सिंह, अजोधी मिस्त्री, नवीन सिंह, दिनेश सिंह सहित दर्जनों किसानों की फसल जलकर राख हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशामक मौके पहुंचा और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जो निरर्थक साबित हो हुआ. सूचना मिलने पर सीओ सुश्री अंजलि घटनास्थल पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान सीओ ने कहा कि घटना को लेकर वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा तथा जो भी मुआवजा का प्रावधान को होगा, उसे पीड़ित किसानों को दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel