[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bhagalpur Airport को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानिए कहां होगा निर्माण और क्या होगा नाम

Bhagalpur Airport को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानिए कहां होगा निर्माण और क्या होगा नाम

0
Bhagalpur Airport को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानिए कहां होगा निर्माण और क्या होगा नाम

Bhagalpur Airport: केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के भागलपुर के लोगों की बहुत पुरानी एयरपोर्ट की मांग को मान लिया. कैबिनेट की मंजूरी के बाद एयरपोर्ट के निर्माण के लिए विमानन मंत्रालय की तरफ से जमीन के चयन का निर्देश मिला. इसके बाद जिला प्रशासन ने पहले गोराडीह में 620 एकड़ जमीन को चिन्हित किया और इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी. हालांकि इसी दौरान मंत्रालय ने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सुल्तानगंज में भी जमीन चयन का निर्देश दिया. ऐसे में सवाल उठने लगा कि जिले में बनने वाले एयरपोर्ट का निर्माण कहां होगा और इसका नाम क्या रखा जाएगा. 

सुल्तानगंज में चिन्हित किया गया 855 एकड़ जमीन 

विमानन मंत्रालय की तरफ से सुल्तानगंज में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जमीनन चयन का निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने यहां 855 एकड़ जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट भेज दी. दोनों जमीन की जांच चल रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा सात बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट मांगी है. हाल ही में जल संसाधन विभाग की तरफ से सुल्तानगंज के जमीन की जांच भी गई.

कहां होगा एयरपोर्ट का निर्माण? 

भागलपुर में बनने वाले इस एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जिले के सांसद आमने-सामने आ गए हैं. एक तरफ जहां डिप्टी सीएम ने सुल्तानगंज में एयरपोर्ट बनाने की बात कही तो वहीं सांसद गोराडीह में एयरपोर्ट बनाने को लेकर पत्र लिखे हैं. अधिक चांस है कि सुल्तानगंज में ही एयरपोर्ट बनेगा. यहां बनने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा. वहीं कई जिले यहां से कनेक्ट होते हैं. सुल्तानगंज पुल बन जाने के बाद गंगा पार के कई जिले की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. फिलहाल एयरपोर्ट का निर्माण कहां होगा इसका आखिरी फैसला  मुख्यमंत्री करेंगे. वहीं, इस पूरे मुद्दे पर सीएम आवास  फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है.  

क्या हो सकता है नाम?

पिछले दिनों पटना में एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि भागलपुर में बनने वाला एयरपोर्ट  सुल्तानगंज में बनेगा और इसका नाम अजगैबीनाथ एयरपोर्ट नाम रखा जाएगा. वहीं अगर यह एयरपोर्ट गोराडीह में बनता है तो इसका नाम सिल्क सिटी एयरपोर्ट रखा जा सकता है. एक अनुमान के मुताबिक भागलपुर में एयरपोर्ट बनने के बाद जिले के साथ ही आस-पास के शहरों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: INDIA गठबंधन के नेतृत्व को लेकर आर-पार के मूड में आई RJD, कांग्रेस को दे दिया अल्टीमेटम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel