[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Sharda Sinha Death: कैसे हुआ शारदा सिन्हा का निधन? जानिए दिल्ली AIIMS ने क्या बताया वजह…

Sharda Sinha Death: कैसे हुआ शारदा सिन्हा का निधन? जानिए दिल्ली AIIMS ने क्या बताया वजह…

0
Sharda Sinha Death: कैसे हुआ शारदा सिन्हा का निधन? जानिए दिल्ली AIIMS ने क्या बताया वजह…

Sharda Sinha Death: स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार की रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया. उनकी सलामती को लेकर पूरे देश में दुआओं का दौर जारी था, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं. उन्होंने मंगलवार रात 09 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. दिल्ली AIIMS ने बताया कि, सेप्टिसीमिया की वजह से शारदा सिन्हा को रिफ्रैक्टरी शॉक आया. जिसकी वजह से उनका निधन हो गया. सेप्टिसीमिया का मतलब यह है कि शरीर के खून में बैक्टीरिया का असर होना. जिससे गंभीर संक्रमण होने लगता है. चिकित्सक ने बताया कि इस बीमारी से शरीर का खून दूषित हो जाता है.

तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से AIIMS में हुई थीं भर्ती

शारदा सिन्हा को 3 नवंबर को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था. उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें फिर से 4 नवंबर को ICU में शिफ्ट किया गया. पिछले 11 दिनों से वो दिल्ली AIIMS में Admit थी. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ऑन्कोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. उन्हें काफी समय से खाने-पीने में समस्या हो रही थी. जिसके लिए उनका इलाज भी काफी दिनों से चल रहा था. 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी.

Also Read: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा, जिन्हें सुनकर मन हो जाता है भाव विभोर

बेटे ने लाइव आकर कहा था मां के लिए दुआ कीजिए

सोमवार शाम यूट्यूब पर लाइव आकर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने लोगों से मां के लिए दुआ करने को भी कहा था. उन्होंने कहा था ‘मेरी मां वेंटिलेटर पर हैं उनको आपलोगों की दुवाओं की जरूरत है. अब आप सभी लोग प्रार्थना जारी रखिए. एक बड़ी लड़ाई में मेरी मां जा चुकी हैं. इस लड़ाई से जीतना काफी मुश्किल लग रहा है. यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें.

ये वीडियो भी देखें

https://www.youtube.com/watch?v=ANpur5Vuk9Q
Previous article Jharkhand Assembly Election Live: झामुमो ने 7 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
Next article Singham Again Box Office Collection Day 5: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, जान लें अबतक की कमाई
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel