[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज रोजगार मेले में उमड़े युवा, 2489 ने कराया पंजीकरण

रोजगार मेले में उमड़े युवा, 2489 ने कराया पंजीकरण

0
रोजगार मेले में उमड़े युवा, 2489 ने कराया पंजीकरण

पोठिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में जीविका की ओर से रोजगार सह स्वरोजगार मेले का आयोजन

12 कंपनियों ने लिया हिस्सा, चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद मिलेगी नौकरी

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका द्वारा ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले में प्रखंड भर के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस रोजगार मेले में कुल 2489 युवाओं एवं युवतियों ने पंजीकरण कराया. चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया.

प्रखंड जीविका परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 14 रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए गए थे. मेले में विभिन्न कंपनियों व संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें एल एनजे स्किल रोजगार केंद्र, भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, होप केयर सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पटना, नव भारत फर्टिलाइजर्स एलएलपी कंपनी, पोठिया बीएसडीएस, आशा दीप कम्युनिटी कॉलेज मुजफ्फरपुर, आर डीटी प्रोग्राम कंपनी सहित कुल 14 संस्थान शामिल रहे.

सभी जगह प्रशिक्षण एवं रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया. मेले में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली. चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता साक्षर से उच्च शिक्षित तक तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गयी थी. जीविका प्रखंड इकाई ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में भी नौकरी दी जा सकती है.

युवाओं को योजना अंतर्गत संचालित निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दी गयी, जहां रहने, खाने व प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था रहती है. जीविका के माध्यम से युवाओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिशियन, सेल्स, कंप्यूटर व सॉफ्ट स्किल आदि में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. जीविका कर्मी श्याम ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेले में 12 कंपनियों ने भाग लिया व कुल 2489 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण व नौकरी के लिए आवेदन किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel