[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज KISHANGANJ : गलगलिया में 208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

KISHANGANJ : गलगलिया में 208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
KISHANGANJ : गलगलिया में 208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गलगलिया ( किशनगंज ) से विवेक कुमार की रिपोर्ट :

भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया क्षेत्र में गलगलिया पुलिस और एसएसबी नेमुगुरी की संयुक्त टीम ने एनएच-327ई के बालूबाड़ी इलाके से दो तस्करों को 208 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रज्जाक (52), पिता मोहम्मदिन, निवासी करवलभिठा तथा सकील अहमद (55), पिता स्वर्गीय तमीजुद्दीन, निवासी कुर्लीकोट थाना क्षेत्र, जिला किशनगंज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी स्कूटी संख्या BR37AF 4452 से मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर बालूबाड़ी में घेराबंदी कर संयुक्त टीम ने दोनों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 208 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई. सीमावर्ती इलाके में लगातार सामने आ रहे मादक पदार्थ तस्करी के मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस के मुताबिक गलगलिया कॉरिडोर को तस्कर सुरक्षित मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी लगातार संयुक्त अभियान चला रही हैं. इस कार्रवाई में पीएसआई वेद प्रकाश निषाद, एसआई भूषण झा, बीएचजी राजेंद्र कुमार गणेश, महिला कांस्टेबल सपना कुमारी तथा एसएसबी नेमुगुरी की टीम शामिल रही. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel