[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज छह लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

छह लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
छह लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर छापेमारी में पुलिस ने शराब तस्करों को दबोचा, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी

बहादुरगंज. रंगों के पर्व होली के मद्देनजर प्रशासनिक सख्ती के बीच बहादुरगंज पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और कुल छह लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पहली छापेमारी रजिस्ट्री ऑफिस के पास हुई, जहां पुलिस ने राजू सिंह के घर से तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया. दूसरी छापेमारी नप बहादुरगंज के वार्ड एक स्थित बिरनियां में की गयी, जहां पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की और श्यामल साह को मौके से गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों के खिलाफ अवैध शराब रखने और तस्करी के आरोप में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेज दिया गया है. बहादुरगंज पुलिस अब मामले की गहन छानबीन व आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार होली के त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गयी है, और अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को पुलिस की रडार पर रखा गया है. किसी भी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है, जिससे अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel