[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

0
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर विद्युत कार्यालय के सामने हुई दुर्घटना

बहादुरगंज. बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर विद्युत कार्यालय के सामने सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की एक साथ मौत हो गयी. शुक्रवार की देर रात दुर्घटना के शिकार बने दोनों भाई थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा पंचायत स्थित सकौर गांव के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय मुंतजिर आलम व 22 वर्षीय दानिश आलम पिता मो अमीनुद्दीन अपनी बाइक से बारात भोज में शामिल होने गये थे. वहां से देर रात वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक बहादुरगंज-किशनगंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकरायी. हादसे में दोनों भाइयों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ लग गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मौके पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने भीड़ के बीच से किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भिजवाया. इधर थाना क्षेत्र के सकोर गांव में पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं एक साथ एक ही परिवार से दो सगे भाइयों का जनाजा उठने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. बताते चलें कि छोटे भाई दानिश का निकाह महज दो माह पूर्व ही हुआ था, जबकि बड़े भाई मुंतजिर को दो बच्चे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel