[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत, एक गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत, एक गंभीर

0
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत, एक गंभीर

नेहरू कॉलेज चौक के पास सर्रा पुल के समीप देर रात मची चीख-पुकार, टक्कर मारकर चालक वाहन सहित फरार, मुख्य मार्ग पर लगा घंटों जाम

बहादुरगंज. जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार, हादसा नेहरू कॉलेज चौक के समीप सर्रा पुल के बीच स्थित प्लांट के सामने हुआ. यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन सहित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

शवों की पहचान के लिए पुलिस कर रही मशक्कत

दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. शवों की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि मृतक युवक किशनगंज के बेलवा इलाके के रहने वाले थे. पुलिस अभी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि करने के लिए परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है.

मुख्य सड़क पर लगा घंटों जाम, जांच में जुटी पुलिस

इस भयावह हादसे के बाद किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही. व्यस्त सड़क होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. पुलिस ने काफी प्रयासों व मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कराया.

मामले को लेकर बहादुरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान व मृतकों के पते की सटीक पुष्टि के लिए गहन जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel