[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज 24 दिव्यांगजनों के बीच बैट्रीचलित ट्राइसाइकिल का वितरण

24 दिव्यांगजनों के बीच बैट्रीचलित ट्राइसाइकिल का वितरण

0
24 दिव्यांगजनों के बीच बैट्रीचलित ट्राइसाइकिल का वितरण

किशनगंज. किशनगंज प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा 24 दिव्यागजनों के बीच मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना अंतर्गत बैट्रीचलित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया गया. उन्होंने जानकारी दी कि दो लाख से कम वार्षिक आय वाले 60% या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को रोजगार स्थल अथवा शैक्षणिक संस्थान जाने के लिए यह बैट्रीचलित ट्राइसाइकिल दी जाती है. इसके लिए उनके नेत्र, श्रवणशक्ति एवं हाथों का सही होना आवश्यक है ताकि वे इसे आसानी से चला सकें. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी लाभान्वित दिव्यागजनों को बधाई देते हुए अनुरोध किया कि इस योजना से और भी दिव्यागजनों को लाभान्वित कराएं. साथ ही अगर किसी भी दिव्यांगजन को सामान्य ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों हेतु छड़ी इत्यादि की आवश्यकता हो तो वे भी अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बुनियाद केंद्र अथवा समाहरणालय अवस्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग कार्यालय आकर आवेदन दे सकते हैं. जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया कि चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की प्रक्रिया को सुगम्य बनाने हेतु मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था, दिव्यांगजनों के सहयोग हेतु वॉलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति से लेकर, आवश्यकता पड़ने पर होम वोटिंग की भी व्यवस्था की गई है. अतः बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. साथ ही वोटर लिस्ट में अपने नाम जोड़ने अथवा सुधार करने हेतु, वोटर लिस्ट में स्वयं को दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी के रूप में चिह्नित कराने हेतु अपने बूथ लेवल ऑफिसर व बीएलओ से संपर्क करें अथवा बुनियाद केंद्र से मदद लें. साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन पर कॉल करके भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, अंचलाधिकारी राहुल कुमार, डीपीएम बुनियाद केंद्र नूरी बेगम एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel