[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बिना टिकट सफर अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना

बिना टिकट सफर अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना

0
बिना टिकट सफर अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना
बिना टिकट सफर अब पड़ेगा महंगा

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट.

Train Ticket Rule Change: अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने या गलत टिकट पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो अब सतर्क हो जाइए. भारतीय रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए न्यूनतम जुर्माना दोगुना कर दिया है. नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इसके बाद पकड़े जाने पर यात्रियों को पहले की तुलना में कहीं अधिक आर्थिक दंड चुकाना पड़ेगा.

250 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हुआ न्यूनतम जुर्माना

जन विश्वास अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 और 138 में संशोधन किया गया है. नए प्रावधान के अनुसार बिना टिकट यात्रा, गलत टिकट पर सफर या अन्य अनियमितताओं के मामलों में लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं.

रेलवे को हर साल होता है करोड़ों का नुकसान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिना टिकट यात्रा की वजह से भारतीय रेलवे को हर वर्ष करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है. यही कारण है कि सरकार और रेलवे प्रशासन ने इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए दंडात्मक प्रावधानों को और कठोर बनाने का फैसला लिया है.

Train Ticket Rule Change: टिकट जांच अभियान होगा और सख्त

नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही रेलवे में टिकट जांच अभियान भी तेज होने की संभावना है. रेलवे बोर्ड ने टिकट निरीक्षकों, वाणिज्यिक कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ को संशोधित नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं, ताकि 1 जुलाई से नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराया जा सके.

अब मामूली जुर्माना देकर नहीं बच पाएंगे यात्री

रेलवे सूत्रों का मानना है कि बढ़े हुए जुर्माने का सीधा असर बिना टिकट यात्रा की प्रवृत्ति पर पड़ेगा. अब तक कई यात्री मामूली जुर्माना भरकर बच निकलते थे, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद पकड़े जाने की कीमत काफी अधिक चुकानी होगी. इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होने के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.

यात्रियों के लिए क्या है संदेश

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें और यात्रा के दौरान टिकट अपने पास रखें. नियमों का पालन न करने पर अब आर्थिक नुकसान पहले से कहीं अधिक होगा.

Also Read: ‘उज्जैनी से मिलने से रोका तो उसका अपहरण करा देंगे’, तेजप्रताप पर जबरन घर में घुसने का आरोप, जानिए FIR में क्या-क्या?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel