[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा टोटो, ड्यूटी पर जा रहीं दो महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल

कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा टोटो, ड्यूटी पर जा रहीं दो महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल

0
कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा टोटो, ड्यूटी पर जा रहीं दो महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल

ठाकुरगंज ड्यूटी पर जा रही दो महिला कर्मी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गई. घटना ठाकुरगंज के कलभट चौक के समीप हुई, जहां टोटो से जा रही एएनएम पूजा कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका थेरुन निशा हादसे का शिकार हो गई. बताया जाता है कि सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एएनएम पूजा कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि महिला पर्यवेक्षिका थेरुन निशा भी घायल हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला पर्यवेक्षिका थेरुन निशा को बेहतर इलाज हेतु किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक ने सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टोटो सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि टोटो में सवार दोनों सरकारी कर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद कुछ समय तक कलभट चौक के पास लोगों की भीड़ लगी रही. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यस्त मार्गों पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई. दोनों कर्मी ठाकुरगंज से अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel