[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज होली को ले रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 256 स्थानों पर दंडाधिकारी थे तैनात

होली को ले रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 256 स्थानों पर दंडाधिकारी थे तैनात

0
होली को ले रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 256 स्थानों पर दंडाधिकारी थे तैनात

किशनगंज होली पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार की शाम होलिका दहन के दिन से ही चिन्हित स्थलों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई थी. होली पर्व में कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. सोमवार से बुधवार तक सुरक्षा को लेकर जिले में 256 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. वही शहरी क्षेत्र में गश्ती दल बनाया गया था. गश्ती दल लगातार सभी गतिविधियों पर नजर रख रही थी. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन स्वयं सुबह से ही व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. वही पास में बंगाल होने के कारण शराब पीने वालों व शराब पीकर बंगाल से किशनगंज में प्रवेश करने वालों की मनसा रखने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी. डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार ने भी होली पर्व के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया. डीएम व एसपी लगातार अपने कनीय अधिकारियों के सम्पर्क में थे. वहीं होली पर्व के मद्देनजर 1336 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, धारा 126 में 22 डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई की गई, धारा 135 के तहत 166 लोगों को बाउंड डाउन किया गया है. सीसीए-3 के तहत 24 प्रस्ताव समर्पित किए गए थे. गुंडा एक्ट के तहत 23 प्रस्ताव समर्पित किए गए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel