[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज 1.40 करोड़ रुपये मूल्य के हेरोईन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.40 करोड़ रुपये मूल्य के हेरोईन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0
1.40 करोड़ रुपये मूल्य के हेरोईन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

किशनगंज पुलिस के विशेष टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट के पास स्कॉर्पियो वाहन से तीन तस्करों को 698.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपितों में विशनपुर निवासी श्याम लाल हरिजन, बहादुरगंज निवासी हुसैन आरजू व मो आलम उर्फ भोला सिंह शामिल है. बरामद हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य में करीब एक करोड़ 40 लाख रूपया आंका गया है. साथ ही उनके पास से 22,400 रूपया व तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया है. दरअसल एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप बंगाल से किशनगंज जिला में डिलिवरी देने वाला है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया.

विशेष टीम के द्वारा तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर सोमवार को अहले सुबह में किशनगंज थाना के रामपुर चेक पोस्ट के पास एक उजला रंग के स्कॉर्पियो तेजी से आते दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया गया तो उक्त वाहन के चालक के द्वारा भगाने का प्रयास किया गया जिसे विशेष टीम के द्वारा घेराबन्दी कर रोका गया एवं मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में आरोपितों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपितों द्वारा बताया गया कि ये अवैध मादक पदार्थ का खरीद बिक्री का कार्य करते है. इस बाबत प्रेस वार्ता में एसडीपीओ-वन खुसरू सिराज ने बताया कि रामपुर चेक पोस्ट के पास से स्कॉर्पियो वाहन से तीन तस्करों को 698.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया है.

विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज, थानाध्यक्ष किशनगंज मुकेश कुमार, एनटीएफ प्रभारी राजू कुमार, पुअनि सोना कुमार, पुअनि कृष्णा कुमार, पुअनि रविशंकर कुमार, पुअनि विक्रम कुमार, पुअनि धीरज कुमार, पुअनि प्रदीप कुमार, पुअनि मो रेहान अहमद, पीटीसी मनीष कुमार भारती, सिपाही धनंजय कुमार, अमित कुमार सहित अन्य शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel