[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज चोरों ने एक ही रात में बारी-बारी से तीन चोरी की घटना को दिया अंजाम

चोरों ने एक ही रात में बारी-बारी से तीन चोरी की घटना को दिया अंजाम

0
चोरों ने एक ही रात में बारी-बारी से तीन चोरी की घटना को दिया अंजाम

बहादुरगंज बहादुरगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम-दक्षिण छोर पर स्थित निसन्दरा पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित निसन्दरा गांव में बीते मंगलवार की देर रात चोरों ने बारी-बारी से लगातार तीन चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं जेवरात, कपड़े तथा नकदी सहित लाखों का सामान लेकर चलते बना. चोरों के उत्पात का शिकार बने पीड़ितों में नूरचश्मे बेगम पति मुमताज आलम, नजेला बेगम पति मो सलीम एवं मुस्सबिर आलम शामिल हैं. चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो चुकी है. जहां फुटेज के आधार पर तीन चोरों ने मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने सबसे पहले गेट का ताला तोड़कर नूर चश्मे बेगम के घर में प्रवेश किया एवं कमरे के अंदर पेटी(बक्से ) सहित उसमें रखे 2 भर सोना, 80 भर चांदी एवं नकदी 60 हजार लेकर बाहर निकल पड़ा. दूसरी घटना नाजेला बेगम के घर अंजाम दिया एवं आधा भर सोना व 20 भर चांदी लेकर चलते बना. सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चोरों ने मुस्सबिर आलम के घर भी प्रवेश किया एवं 2 भर सोना व 20 भर चांदी को उड़ा ले गया. इस बीच शातिरों ने अलग-अलग घटना को अंजाम देकर इन बक्सों को गांव के बाहर एक तालाब के पास ले गया एवं उन बक्से को तोड़कर जेवरात, नकदी सहित मंहगे कपड़े को बाहर निकाल लिया एवं उसी स्थल में ही क्षतिग्रस्त बक्से को छोड़ दिया. सुबह होते ही घटना का एहसास घर के सदस्यों को पता चल पाया. इतने में उनके होश ठिकाने लग गये. इस बीच मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने बहादुरगंज पुलिस में शिकायत दे रखी है. बहादुरगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने एवं उसके आधार पर आगे की कारवाई में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel