[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 50 हजार रुपये

ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 50 हजार रुपये

0
ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 50 हजार रुपये

किशनगंज. जिले के चुड़ीपट्टी कॉलेज रोड निवासी के साथ साइबर ठगी के रुपए में 50 हजार रुपये पीड़ित को वायस लौटाए गए. साइबर डीएसपी रविशंकर की पहल पर यह कार्रवाई की गयी. अज्ञात ठगों ने चूड़ी पट्टी निवासी व्यक्ति के कैनरा बैंक, किशनगंज शाखा के खाते से 71544 रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 50 हजार रुपये पीड़ित को वापस कराया. शेष राशि की वसूली अभी बाकी है. पांच फरवरी को उनके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर अचानक ओटीपी आना शुरू हो गया. इसके तुरंत बाद उनके खाते से 49,950 रुपये, फिर 7198 रुपये, दोबारा 7198 रुपये और पुनः 7198 रुपये की निकासी हो गयी. पीड़ित ने स्पष्ट किया की उन्होंने किसी के साथ ओटीपी या बैंक विवरण साझा नहीं किया था. संदेह है कि ठगों ने फिशिंग या अन्य तकनीकी तरीकों से खाते को निशाना बनाया था. साइबर डीएसपी रविशंकर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. साइबर सेल ठगों की पहचान और बाकी राशि की वसूली के लिए प्रयासरत है. किशनगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है की वे अनजान लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहें और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें.पुलिस ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel