[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज KISHANGANJ : प्लस टू स्कूल को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

KISHANGANJ : प्लस टू स्कूल को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

0
KISHANGANJ : प्लस टू स्कूल को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट :

पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित सरकारी अस्पताल के समीप का मुख्य मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से होकर नानकार टोला और प्लस टू हाईस्कूल रोड को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क मुख्य पथ के मुहाने पर ही गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. हल्की बारिश होते ही यह गड्ढा जलमग्न हो जाता है, जिससे यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है. सड़क के बीचों-बीच स्थित इस गड्ढे के कारण दुपहिया और तिपहिया वाहनो के अनियंत्रित होकर पलटने का खतरा हरदम बना रहता हैं. राहगीरों का कहना है कि जलजमाव के कारण आवागमन करने में दिक्कत होती है. मुहल्लेवासी हों या फिर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं हों सबको परेशानी होती है. यही नहीं अस्पताल के ठीक बगल में होने के कारण मरीजों और एम्बुलेंस का भी आवागमन होता है. और यह समस्या बालू लदे ट्रैक्टरों के लगातार परिचालन से यहां उत्पन्न हुई है. हैरानी की बात यह है कि यह समस्या काफी दिनों से है और जनप्रतिनिधियों की नजर इस पर बार-बार पड़ती है. इसके बावजूद अब तक इस गड्ढे में मिट्टी या जीएसबी डालने का कार्य नहीं कराया गया है. नगर के जनप्रतिनिधियों का इस समस्या को देखकर भी अनदेखा करना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या नगर प्रशासन किसी हादसे के इंतजार में बैठा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel