[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सीएम के संभावित दौरे के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया तेज

सीएम के संभावित दौरे के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया तेज

0
सीएम के संभावित दौरे के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया तेज

ठाकुरगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित ”समृद्धि यात्रा” को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) विशाल राज ने ठाकुरगंज नगर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल चयन को लेकर भातडाला पोखर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय और ठाकुरगंज हाई स्कूल का बारीकी से निरीक्षण किया.

भातडाला पोखर के चिल्ड्रन पार्क का लिया जायजा

डीएम सबसे पहले डीडीसी के साथ भातडाला पोखर पहुंचे. उन्होंने पोखर परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और वहां स्थित चिल्ड्रन पार्क का अवलोकन किया. इस दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने डीएम को जानकारी दी कि पार्क की वर्तमान व्यवस्था वन विभाग के जिम्मे है. डीएम ने कार्यक्रम की संभावनाओं को देखते हुए परिसर की उपयुक्तता का आकलन किया.

स्मार्ट क्लास और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण

इसके बाद जिलाधिकारी का काफिला प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पहुंचा. स्कूल में छुट्टी हो जाने के बावजूद डीएम ने एक-एक कमरे की व्यवस्था देखी. उन्होंने प्रयोगशाला, आईसीटी क्लास, स्मार्ट क्लास और व्यायामशाला का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. तत्पश्चात, उन्होंने ठाकुरगंज हाई स्कूल के मैदान और परिसर के संबंध में प्रधानाचार्य से जानकारी ली, ताकि हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जा सके.

चुरली से ठाकुरगंज तक स्थल चयन की कसरत

विदित हो कि इससे पहले चुरली पंचायत के कृषि फार्म में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू की गई थीं, जहां हेलीपैड, मंच और पार्किंग व्यवस्था पर विचार हुआ था. साथ ही लोधा स्कूल के निरीक्षण की भी बात सामने आई थी. हालांकि, प्रशासन अब नगर क्षेत्र के अन्य विकल्पों को भी अंतिम रूप देने में जुटा है.

प्रगति यात्रा की घोषणाओं की होगी समीक्षा

बताते चलें कि मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान पूर्व की ”प्रगति यात्रा” में की गयी घोषणाओं की समीक्षा करेंगे. हालांकि, दौरे की निश्चित तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रखंड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण जारी है और जल्द ही अंतिम स्थल पर निर्णय लिया जाएगा. मौके पर बीडीओ अहमर अब्दाली, सीओ मृत्युंजय कुमार सहित कई जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel