[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर. अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर. अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर. अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पौआखाली. रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पौआखाली थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान हुड़दंगियों व शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. संवेदनशील इलाकों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. त्योहार के नाम पर शराब का सेवन या नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में भ्रामक खबरों व सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली पोस्टों से बचने की सलाह दी गयी. पुलिस ने अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और तुरंत थाने को सूचित करें. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि पौआखाली हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है. इस बार भी होली का पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जायेगा. थानाध्यक्ष ने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, इसे शालीनता व सादगी से मनाएं. जबरन किसी पर रंग न डालें व हुड़दंग से बचें. किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद है. बैठक में एसआइ सरोज कुमार के अलावा नगर पार्षद प्रतिनिधि अबूजर गफ्फारी, जदयू नगर अध्यक्ष हबेवुर रहमान, रालोमों के प्रखंड अध्यक्ष नायाब अनवर, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुमार गणेश, पूर्व पंसस प्रदीप सिंहा, शिवचंद्र शर्मा, पवन पाठक, सुधीर यादव, मो कासिम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel