[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज चुनाव को ले आयुक्त ने की सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

चुनाव को ले आयुक्त ने की सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

0
चुनाव को ले आयुक्त ने की सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

किशनगंज.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनज़र आज आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र से संबंधित विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई. बैठक में आयुक्त के द्वारा बॉर्डर क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम विशाल राज के द्वारा बताया गया कि नेपाल के झापा जिले के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई है. साथ ही अंतरर्राज्यीय बॉर्डर के तहत पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई है. जिला पदाधिकारी के द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि निर्वाचन अवधि के दौरान अब तक लगभग 20 से 25 लाख रुपये की जब्ती की गई है, जिसकी सूचना आयकर विभाग को उपलब्ध करा दी गई है.आयुक्त ने निर्देश दिया कि बॉर्डर एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसएचओ स्तर पर भी नियमित बैठकें आयोजित की जाएं. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्य की जांच शीघ्र सुनिश्चित की जाए. बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के बॉर्डर क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी साझा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel