[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज नन्हीं रोशनी को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से धड़का मासूम का दिल

नन्हीं रोशनी को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से धड़का मासूम का दिल

0
नन्हीं रोशनी को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से धड़का मासूम का दिल

अहमदाबाद में हुई सफल हार्ट सर्जरी, बिना एक पैसा खर्च किए ढाई साल की मासूम को मिली बीमारी से मुक्ति

किशनगंज. ग्रामीण भारत में आज भी कई परिवार बच्चों की गंभीर बीमारी को किस्मत का खेल मानकर समझौता कर लेते हैं. लेकिन जब सरकारी संकल्प व स्वास्थ्य तंत्र की सक्रियता मिलती है, तो मासूमों की जिंदगी में नयी रोशनी आती है. जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत चिचवाबाड़ी गांव की रहने वाली साढ़े तीन वर्षीय रोशनी कुमारी की कहानी इसी भरोसे की मिसाल बनकर सामने आई है.

जन्म से कमजोर दिल व हर सांस पर था डर

रामू बारोई की बेटी रोशनी जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी. बार-बार सांस फूलना, जल्दी थक जाना और वजन न बढ़ना जैसे लक्षणों ने माता-पिता को चिंता में डाल दिया था. आर्थिक तंगी के कारण परिवार बड़े अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थ था. ऐसे में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम उनके लिए देवदूत बनकर पहुंची. नियमित जांच के दौरान टीम ने रोशनी के दिल में छेद की पहचान की और उसे मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत पंजीकृत किया.

अहमदाबाद में 24 जनवरी को हुआ सफल ऑपरेशन

योजना के तहत रोशनी को अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल भेजा गया. वहां 24 जनवरी 2026 को देश के जाने-माने विशेषज्ञों ने उसका सफल ऑपरेशन किया. रोशनी के पिता ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क रही. इलाज से लेकर दवाइयां, यात्रा व रहने-खाने तक का सारा खर्च सरकार ने वहन किया. अब रोशनी पूरी तरह स्वस्थ है व एक सामान्य बच्चे की तरह जीवन जी सकेगी.

गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा है यह योजना: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना ने जिले के सैकड़ों परिवारों को नया भरोसा दिया है. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे. वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाजिम ने बताया कि सर्जरी के बाद भी बच्चों का नियमित फॉलो-अप किया जाता है ताकि उनका विकास सामान्य रूप से हो सके. रोशनी जैसे मामले स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता और उम्मीद की जीत को दर्शाते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel