[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज Thakurganj School News: किशनगंज में स्कूल ने जारी किया WhatsApp नंबर, अब मोबाइल पर मिलेगी पढ़ाई की हर अपडेट

Thakurganj School News: किशनगंज में स्कूल ने जारी किया WhatsApp नंबर, अब मोबाइल पर मिलेगी पढ़ाई की हर अपडेट

0
Thakurganj School News: किशनगंज में स्कूल ने जारी किया WhatsApp नंबर, अब मोबाइल पर मिलेगी पढ़ाई की हर अपडेट
Thakurganj School News

Thakurganj School News: ठाकुरगंज(किशनगंज)से बच्छराज नखत की रिपोर्ट. किशनगंज के कक्षाओं को लेकर विद्यालय प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. सरकारी निर्देशों के मद्देनजर निजी विद्यालय Tarachand Dhanuka Academy ने अभिभावकों के लिए आधिकारिक Broadcast WhatsApp नंबर जारी किया है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस नंबर को अपने मोबाइल में तुरंत सेव कर लें, ताकि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहें.

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि जल्द ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने की संभावना है. ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाई को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जा रही है.

WhatsApp पर भेजी जाएगी क्लास लिंक और स्टडी मटेरियल

विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन क्लास से जुड़ी सभी जानकारियां व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की जाएंगी. इसमें क्लास लिंक, गृहकार्य, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री शामिल होगी.

प्रबंधन का कहना है कि डिजिटल माध्यम से छात्रों तक पढ़ाई पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी स्थिति में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो. विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से कहा है कि वे नियमित रूप से व्हाट्सएप संदेशों पर नजर रखें और बच्चों को समय पर ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ें.

अभिभावकों ने पहल को बताया उपयोगी

ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर शुरू की गई इस व्यवस्था को कई अभिभावकों ने सकारात्मक पहल बताया है. अभिभावकों का कहना है कि इससे बच्चों तक पढ़ाई से जुड़ी जानकारी आसानी से पहुंच सकेगी और क्लास मिस होने की संभावना भी कम होगी.

कुछ अभिभावकों ने कहा कि पिछले वर्षों में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सूचना समय पर नहीं मिलने से कई दिक्कतें हुई थीं, लेकिन अब व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट सिस्टम से यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है.

डिजिटल एजुकेशन पर बढ़ रहा जोर

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि बदलते समय में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी हो गया है. यही वजह है कि ऑनलाइन क्लास शुरू होने से पहले तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विद्यालय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और विद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ताकि शिक्षा की प्रक्रिया लगातार जारी रह सके.

Also Read: India-Nepal Border Alert: किशनगंज में एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्त, सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel