[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज डीपीएल में 16 पंचायतों की टीमें दिखा रही हैं दमखम

डीपीएल में 16 पंचायतों की टीमें दिखा रही हैं दमखम

0
डीपीएल में 16 पंचायतों की टीमें दिखा रही हैं दमखम

मुखियाओं की अनूठी पहल: खेल भावना के साथ तुलसिया ने उद्घाटन मैच में जागीर पदमपुर को 7 विकेट से हराया

दिघलबैंक. प्रखंड के क्रिकेट प्रेमी युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सोमवार को एक बड़ा मंच मिल गया. दिघलबैंक प्रखंड में पहली बार ”दिघलबैंक प्रीमियर लीग” (डीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया. प्रखंड के सभी मुखियाओं की इस साझा पहल से आयोजित इस टूर्नामेंट में 16 पंचायतों की 16 टीमें भाग ले रही हैं. सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुखिया जैद अजीज, अकलेसुर रहमान, मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, मेराज रजा, सरफराज आलम, एहतशाम आलम, विनोदानंद ठाकुर तथा खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन को मील का पत्थर बताया.

गणेश कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि डीपीएल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना है. उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे जीत-हार से ऊपर उठकर अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलें. उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता आने वाले समय में जिले को कई प्रतिभावान क्रिकेटर प्रदान करेगी.

तुलसिया ने दर्ज की शानदार जीत

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला तुलसिया व जागीर पदमपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जागीर पदमपुर की टीम 15 ओवर में महज 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसिया की टीम ने सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया. इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर सैकड़ों दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel