ठाकुरगंज गांधी मैदान में चल रहे न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के आठवें व अंतिम प्री क़्वार्टर फाइनल मैच ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब बी और बैंक ऑफ़ बड़ोदा टीम ठाकुरगंज के बीच खेला गया. इस दौरान टीसीसी बी टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना और बीओबी टीम को बल्लेबाजी दिया. मैच बीस बीस ओवर का खेला गया. पहली पारी में बैंक ऑफ़ बड़ोदा टीम 16.4 ओवर में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और टीसीसी बी टीम को बीस ओवर में 189 रन का लक्ष्य दिया. बड़ोदा टीम के बल्लेबाज सन्नी 64 रन और रॉयल हसनैन ने 52 रन की पारी खेली. टीसीसी बी टीम के गेंदबाज अविनाश यादव ने तीन विकेट लिए. दूसरी पारी में अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीसीसी बी टीम 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए और तीन विकेट से टीसीसी बी मैच जीत गई. इनके बल्लेबाज दुर्गा साह 96 रन, इंद्रजीत 23, शांतनु मंडल और कृष्णा दे ने 20-20 रन बनाए. बड़ोदा के गेंदबाज राजू बिस्वास तीन विकेट सन्नी ने तीन विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच दुर्गा साह बने जों 96 रन बनाए और एक विकेट लिए.