[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज ईटालबस्ती में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, कई सवालों के बीच जांच में जुटी पुलिस

ईटालबस्ती में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, कई सवालों के बीच जांच में जुटी पुलिस

0
ईटालबस्ती में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, कई सवालों के बीच जांच में जुटी पुलिस

ठाकुरगंज

ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित ईटालबस्ती में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान वेनु गोपाल झा (40) के रूप में हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं और मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.जानकारी के अनुसार वेनु गोपाल झा सोमवार रात सामान्य दिनों की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए थे. परिजनों का कहना है कि रात तक सब कुछ सामान्य था.

मौके पर पहुंची पुलिस

मंगलवार अहले सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर के एक कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला. यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना मिलने पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पार्षद दिलीप सिंह सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी, अपर थानाध्यक्ष नवनीत कुमार एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक ऑर्गेनिक खाद के व्यवसाय से जुड़े थे और किसानों को घर-घर जाकर खाद उपलब्ध कराते थे. परिजनों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से व्यवसाय में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के कारण वे तनाव में रहते थे.

हालांकि घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर यूडी कांड दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

स्थानीय लोगों में सदमा

इधर, अचानक हुई इस रहस्यमय मौत ने ईटालबस्ती के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर रात भर में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel