[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त

0
अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त

पुलिस की कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप, जिला खनन पदाधिकारी को दी गयी सूचना

पोठिया. अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के खिलाफ पोठिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस की इस मुस्तैदी ने क्षेत्र के बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है.

मॉर्निंग गश्ती में चनामना के पास पहली सफलता

मंगलवार की सुबह पुलिस टीम जब मॉर्निंग गश्ती पर थी, तभी चनामना के पास एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया गया. जांच के दौरान ट्रैक्टर पर अवैध रूप से लदा बालू पाया गया. चालक बालू से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को तुरंत जब्त कर लिया. उसे थाना परिसर ले आयी. इस मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गयी है. ताकि नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

चिचुआबाड़ी ओपी क्षेत्र में दूसरी बड़ी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई पोठिया थाना अंतर्गत चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस द्वारा की गयी. ओपी की टीम ने बड़ा सुहागी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक अन्य ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा. टीम ने मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त कर उसे ओपी परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है.

अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति

पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की यह छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा. बालू माफियाओं व अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दल को विशेष निर्देश दिए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel