[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज यमराज बने छात्र असद रजा रहे आकर्षण का केंद्र

यमराज बने छात्र असद रजा रहे आकर्षण का केंद्र

0
यमराज बने छात्र असद रजा रहे आकर्षण का केंद्र

डीएम-एसपी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, बच्चों ने चित्रकला व स्लोगन के जरिए दिया जीवन रक्षा का संदेश

किशनगंज. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन मंगलवार को सम्मान समारोह के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी (डीएम) विशाल राज और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीटीओ दीक्षित श्वेतम ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया.

यमराज की वेशभूषा ने खींचा सबका ध्यान

समारोह में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा प्रयोग देखने को मिला. यमराज की वेशभूषा धारण कर लोगों को यातायात नियमों की सीख देने वाले छात्र असद रजा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीएम विशाल राज द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया. यमराज के इस प्रभावशाली संदेश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया.

डीएम विशाल राज ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन बचाने की जिम्मेदारी है. उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई. वहीं, एसपी संतोष कुमार ने हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती है. विभिन्न प्रतियोगिताओं में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया, जिन्हें मंच पर पुरस्कृत किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर) में प्रथम आशी अग्रवाल (बाल मंदिर), द्वितीय मदीह सरवर (डीपीएस) व तृतीय राजदीप नंदी (क्यूबीएम स्कूल) रहे. चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर) में प्रथम आयशा फलक (हेलो किड्स), द्वितीय सजमा शाह (माउंट लिटेरा जी स्कूल) व तृतीय समिया (मिडिल स्कूल, खगड़ा) रहे. निबंध में (प्रथम) मोना दास (ओरिएंटल पब्लिक स्कूल), स्लोगन में (प्रथम) साल्का अख्तर (इंसान हाई स्कूल) रहे. कार्यक्रम के सफल संचालन में एडीटीओ सलिल कुमार, एमवीआइ रविंद्र कुमार, तरुण कुमार, सर्वेश कुमार और रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मंच का संचालन रिया यादव और शुभम कुमार ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel