[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, थर्मोकॉल नावों को किया गया विनष्ट

जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, थर्मोकॉल नावों को किया गया विनष्ट

0
जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, थर्मोकॉल नावों को किया गया विनष्ट

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई. इसी क्रम में बेलवा एवं टेंगरमारी से पोठिया डोक नदी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान पाया गया कि थर्मोकॉल से निर्मित नावों के माध्यम से अवैध खनन का कार्य किया जा रहा था. प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे दर्जनों थर्मोकॉल नावों को विनष्ट किया गया, जिनका उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था. साथ ही, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधितों की पहचान कर विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रशासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel