[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम का किया आयोजन

एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम का किया आयोजन

ठाकुरगंज. नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जंगलाभीठा में किया गया. गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 350 छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए. इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी एम ब्रोजेन सिंह मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि विकसित भारत अभियान के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव धनटोला, डोरिया, चुर्ली, भेंडरानी, हुलहूली, ग्वालटोली, सुखानी सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने आगे जानकारी दी कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, प्लंबिंग प्रशिक्षण, आरओ फिल्टर रिपेयरिंग प्रशिक्षण, वाहन चालक प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता अभियान, कंप्यूटर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिक वायरिंग एवं वेल्डिंग प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं. इसके अतिरिक्त मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर भी लगाए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है. उन्होंने ग्रामीणों से भविष्य में आयोजित होने वाले भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आज का यह सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन वितरण कार्यक्रम सीमांत क्षेत्र की छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है, ताकि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बन सकें और बिना किसी संकोच के अपनी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel