[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जनता के बीच पहुंचे एसपी, साइबर अपराध से लेकर भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग तक दिया भरोसा

जनता के बीच पहुंचे एसपी, साइबर अपराध से लेकर भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग तक दिया भरोसा

0
जनता के बीच पहुंचे एसपी, साइबर अपराध से लेकर भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग तक दिया भरोसा

-ठाकुरगंज थाना में जनसुनवाई सह संवाद गोष्ठी, लोगों की समस्याएं सुन कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान ठाकुरगंज भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता है. जनता का सहयोग मिलेगा तो अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा. यह बातें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई सह पुलिस–पब्लिक संवाद गोष्ठी में कहीं. कार्यक्रम के दौरान एसपी ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया. उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा और विश्वास की जिम्मेदारी भी निभाती है ऐसे में पुलिस और आम लोगों के बीच मजबूत समन्वय जरूरी है. गोष्ठी में साइबर अपराध का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा एसपी संतोष कुमार ने कहा कि आजकल नौकरी दिलाने सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने बैंकिंग अपडेट अथवा मोबाइल लिंक भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. खासकर युवाओं और बच्चों को प्रलोभन देकर साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल लिंक या ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. एसपी ने लोगों से अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि हर सूचना पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज केवल पुलिस के प्रयास से नहीं बल्कि जनता की सहभागिता से बनता है. संवाद कार्यक्रम के दौरान चोरी अवैध कारोबार सड़क सुरक्षा और आपसी विवाद से जुड़े कई आवेदन एसपी को सौंपे गए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए साथ ही थानों में स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखने और आम लोगों के प्रति व्यवहार बेहतर बनाए रखने का निर्देश भी थानाध्यक्षों को दिया गया. कार्यक्रम में नए कानूनों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. एसपी संतोष कुमार ने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ठाकुरगंज की पहचान आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल से रही है जिसे हर हाल में कायम रखना जरूरी है. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल व प्रमोद कुमार चौधरी, राजद नेता मुश्ताक आलम, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, जदयू युवा नेता प्रशांत पटेल, कांग्रेस नेता अमितराज यादव, शिवा यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel