[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज 171.2 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

171.2 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
171.2 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने टोटो वाहनों से शराब तस्करी का किया पर्दाफाश, कार्रवाई जारी

किशनगंज. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टोटो वाहनों के माध्यम से पश्चिम बंगाल से कोचाधामन थाना क्षेत्र की ओर अवैध विदेशी शराब को छिपाकर बिहार लाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीआइयू प्रभारी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गयी, जिसमें कोचाधामन व धनपुरा पुलिस पिकेट के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. गठित टीम ने मस्तान चौक पर वाहनों की सघन जांच शुरू की. इसी दौरान, किशनगंज की ओर से आ रही दो ई-रिक्शा को रोका गया. एक ई-रिक्शा चालक ने वाहन रोक लिया, जबकि दूसरा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. पूछताछ के दौरान पहले ई-रिक्शा चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी खाली है, लेकिन तलाशी में लाल रंग के ई-रिक्शा (बीआर37टी 4502) से 86.15 लीटर व ब्लू रंग के ई-रिक्शा (बीआर37टी-1770) से 423 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी. कुल मिलाकर 171.2 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी. पुलिस ने शराब के साथ तस्कर अख्तर आलम (23 वर्ष), पिता जमालुद्दीन, निवासी लहरा फुलवारी, थाना व जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया. इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 114/26, दिनांक 28.02.2026, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी व अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

कार्रवाई में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, पुअनि सरफराज हुसैन, पुअनि अरविंद शर्मा, पुअनि प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस की सख्त कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर कड़ी चोट की गई है और इस प्रकार के अवैध कारोबार को पूरी तरह से नष्ट करने का पुलिस का संकल्प स्पष्ट हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel