[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज विद्यालय के निपुण बच्चों को मिला ठंड में स्वेटर

विद्यालय के निपुण बच्चों को मिला ठंड में स्वेटर

0
विद्यालय के निपुण बच्चों को मिला ठंड में स्वेटर

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक प्रेम कुमार के द्वारा कक्षा एक व दो एवं तीन के बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया. बताते चले कि निपुण के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह स्वेटर वितरित किया गया. विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कुमारी निधि ने पूर्व में ही ठंड को देखते हुए विध्यांजली एप के माध्यम से स्वेटर दान देने के लिये मांग की थी. निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने वाले बच्चे स्वेटर पाकर बेहद खुश दिख रहे थे. ज्ञात हो कि विद्यांजली भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जो स्कूलों को सामुदायिक और निजी क्षेत्र के स्वयंसेवकों, पूर्व छात्रों और संगठनों से जोड़ती है, ताकि वे स्कूलों को सेवाएं या भौतिक सहायता (सामग्री,उपकरण,बुनियादी ढांचा) प्रदान कर सके. यह एक ई-पोर्टल और ऐप के माध्यम से काम करता है, जहां स्कूल अपनी जरूरतें पोस्ट करते है. स्वयंसेवक योगदान कर सकते है, जिससे सरकारी स्कूलों को मजबूत किया जा सके. बहरहाल प्रेम कुमार के इस पहल से जहां स्कूल के बच्चे और ग्रामीण काफी खुश दिखे. वहीं जिले के शिक्षाविदों ने इसकी खूब प्रसंशा भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel