[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मेची नदी की कटाव से खारूदह व भोलमारा पंचायत के कई गांव प्रभावित

मेची नदी की कटाव से खारूदह व भोलमारा पंचायत के कई गांव प्रभावित

0
मेची नदी की कटाव से खारूदह व भोलमारा पंचायत के कई गांव प्रभावित

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह और भोलमारा पंचायत के कई गांवों में मेची नदी से हो रहे कटाव का खतरा मंडरा रहा है। नदी के कटाव से घौघड़िया, ठिकाबस्ती, चांदमोनी, बस्ताकोला बस्ती्र, करवामोनी आदि गांव प्रभावित हो रहे है. मेची नदी से केवल 50 मीटर की दूरी पर सरकारी विद्यालय प्राथमिक विद्यालय ठिकाबस्ती भी संचालित हो रही है जिसके शिक्षकों व छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीण वार्ड सदस्य अब्दुल बेताब हुसैन, हरमुज, आबिद हुसैन नासिर आलम, राही आलम सहित आदि ने बताया कि हम लोगों ने नदी से हो रहे कटाव को लेकर जिला पदाधिकारी को लिखित रूप से आवेदन दिया है और सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद आजाद को भी आवेदन दिया था. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. तटबंध नहीं होने के कारण आज नदी का रुख गांव की तरफ मुड़ गया है. जिस रफ्तार से नदी की धारा से कटाव हो रहा है उससे लगता है कि गांव तबाह हो जायेगा. ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द ही कटाव की रोकथाम के लिए सार्थक उपाय किये जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel