[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज एसडीपीओ ने नये कांडों की समीक्षा कर 75 दिनों के अंदर निष्पादन का दिया निर्देश

एसडीपीओ ने नये कांडों की समीक्षा कर 75 दिनों के अंदर निष्पादन का दिया निर्देश

0
एसडीपीओ ने नये कांडों की समीक्षा कर 75 दिनों के अंदर निष्पादन का दिया निर्देश

किशनगंज. शनिवार को सदर थाना में एसडीपीओ गौतम कुमार ने नये कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने बारी-बारी से नये कांडों की समीक्षा की. इस दौरान एसडीपीओ ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिंग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात भी कही. समीक्षा बैठक में केस का रिव्यू किया गया, जिसमें कुछ केस लंबित पाया गया. इस पर एसडीपीओ ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय में केसों का निष्पादन करें. एसडीपीओ ने कहा कि केसों के निष्पादन को लेकर 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. मिशन 75 को हर हाल में फॉलो करना है. एसडीपीओ ने केस के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं. केस लंबित होने की मूल वजह क्या है, आगे ऐसा नहीं चलेगा. केस के निष्पादन को गंभीरता से लें. समीक्षा के दौरान कई अनुसंधानकर्ता से केस से संबंधित कई सवाल भी एसडीपीओ ने पूछा. एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि महिला संबंधित मामले आते है तो उसे गंभीरता से लें. उन्होंने निर्धारित समय में लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. समीक्षा में थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार,अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, अवर निरीक्षक सुरेश पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel