[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज छठ घाटों का एसडीओ-एडीपीओ टू ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

छठ घाटों का एसडीओ-एडीपीओ टू ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

0
छठ घाटों का  एसडीओ-एडीपीओ टू ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

ठाकुरगंज लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी क्षेत्र के छठ घाटों का मुआयना कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले छठ घाटों में व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही छठ घाटों में साफ सफाई की व्यवस्था को भी देखा. एसडीएम ने कई छठ घाटों का मुआयना कर साफ सफाई और घाटों पर की जाने वाली व्यवस्था को देखा. उनके साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे. छठ घाटों की सफाई और घाटों में श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था सहित सुरक्षा कारणों से कई बातों को लेकर जायजा लिया गया. एसडीएम ने कहा कि लगातार जिले के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छठ पूजा का त्यौहार उत्साह के साथ मनाए. घाट में एहतियात बरतें. वहीं सुरक्षा को लेकर भी पड़ताल की गई. एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर भी छठ घाटों का जायजा लिया जा रहा है. सुरक्षा को लेकर घाट में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस दौरान सीओ किशनगंज मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel