[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सहयोग शिविर की तैयारियों को ले एसडीएम ने दिशा-निर्देश

सहयोग शिविर की तैयारियों को ले एसडीएम ने दिशा-निर्देश

0
सहयोग शिविर की तैयारियों को ले एसडीएम ने दिशा-निर्देश

पौआखाली आगामी दो जून को ठाकुरगंज प्रखंड के तातपौवा ग्राम पंचायत सरकार भवन में होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी सिलसिले में आज सोमवार को जिला अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने आयोजन स्थल का औचक निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार ने कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाले आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उन तक पहुंचना चाहिए. इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली सहित कई अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे. एसडीएम ने बीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टॉल प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की. तातपौवा में आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करना और सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें सीधे जोड़ना है. प्रशासन का प्रयास है कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel