[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

0
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

पोठिया(किशनगंज). बिजली की कुव्यवस्था को लेकर पूज पहाड़कट्टा बाजार में आक्रोश भड़क गया. इसको लेकर ग्रामीणों, दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों ने विभाग के खिलाफ विरोध जताया और रामगंज-बेलवा मुख्य सड़क घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. जिससे दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गया. प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक आक्रोशित लोगों ने बेलवा-रामगंज मुख्य सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर आक्रोश जताया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि प्रखंड में बिजली विभाग की मन-मानी के कारण हम लोगों को काफी समस्या होती है,बिजली नहीं रहने से हमलोगों अंधेरे में दुकानदारी करना पड़ता है. वहीं ई-रिकशा चालकों का कहना है कि बिजली नहीं रहने के कारण बेट्री चार्ज नहीं होता है,जिस कारण हम लोग ई-रिक्शा नही चला पाते हैं. जिससे हमलोगों को आर्थिक नुकसान होता है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग बिना किसी सही कारण के बिजली काट देता है,हल्की सी बारिश अगर हो गयी तो बिजली 12 घंटे से लेकर 24 घंटे तक बाधित हो जाती है,जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी होती है. आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब भी बिजली काटी जाती है तो विभाग से एक ही जबाव मिलता है कि ब्रेक डाऊन या लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.लेकिन लोगों का सवाल है कि आखिर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है.वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति बाधित होना आरंभ हो जाता है.रात्रि साढ़े आठ बजे व फिर पौने बारह से एक बजे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel