[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज रवि के तूफानी शतक से बुरागंज बंगाल की धमाकेदार जीत

रवि के तूफानी शतक से बुरागंज बंगाल की धमाकेदार जीत

0
रवि के तूफानी शतक से बुरागंज बंगाल की धमाकेदार जीत

अश्विन दिव्य एकादश को 78 रनों से हराया, 139 रनों की पारी खेलने वाले रवि बने मैन ऑफ द मैच

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का चौथा मुकाबला रोमांचक रहा. यह मैच ठाकुरगंज (बिहार) की अश्विन दिव्य एकादश और बुरागंज एकादश (बंगाल) के बीच खेला गया. टॉस जीतकर अश्विन दिव्य एकादश ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद मैदान में रनों की बरसात देखने को मिली.

रवि के प्रहार से बंगाल की टीम ने खड़ा किया विशाल स्कोर

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बुरागंज बंगाल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में जबरदस्त आक्रामकता दिखायी. टीम 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही. बुरागंज के बल्लेबाज रवि ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए मात्र एक पारी में शानदार 139 रन बनाये. उनका भरपूर साथ अभिमाही ने दिया, जिन्होंने 52 रनों का योगदान दिया. अश्विन दिव्य एकादश की ओर से त्रिनयन सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि राजेश व हसनैन को दो-दो सफलताएं मिलीं.

लक्ष्य का पीछा करने में लड़खड़ायी अश्विन एकादश

259 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अश्विन दिव्य एकादश की शुरुआत धीमी रही. टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 180 रन ही बना सकी व मैच 78 रनों से हार गयी. अश्विन एकादश की तरफ से विक्रम कुमार ने 85 रनों की जुझारू पारी खेली व जुनैद ने 20 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. बुरागंज के गेंदबाज अमित व अविनाश ने तीन-तीन विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. शानदार प्रदर्शन के लिए रवि कुमार (139 रन व एक विकेट) को ”मैन ऑफ द मैच” चुना गया.

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अशरफी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाक उर रहमान, जिला 20 सूत्री सदस्य सह जदयू जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन व पूर्व उप प्रमुख आरफीन मौजूद रहे. क्लब के उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, अरविंद झा, अनिल साह व जकी अनवर ने अतिथियों का बुके व माला पहनाकर स्वागत किया.

मैच का सफल संचालन अंपायर नसीम अख्तर व विक्रम पासवान ने किया. थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी, मैच रेफरी रोहित जायसवाल, स्कोरर सूरज व विशाल चौधरी रहे. वहीं, कमेंट्री के जरिए मो. वसीम, नासिर, चंदन और अनुभव गोस्वामी ने दर्शकों का मनोरंजन किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel