[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज काला सिंघिया डोक नदी घाट पर छापेमारी, तीन ट्रैक्टर जब्त

काला सिंघिया डोक नदी घाट पर छापेमारी, तीन ट्रैक्टर जब्त

0
काला सिंघिया डोक नदी घाट पर छापेमारी, तीन ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, बिना चालान बालू ढुलाई करते पकड़े गये वाहन

पोठिया. प्रखंड के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के परलाबाड़ी स्थित काला सिंघिया डोक नदी घाट पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने बालू से लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टरों में दो डबल डाला व एक सिंगल ट्रैक्टर शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़कट्टा थाना प्रभारी फुलेंद्र कुमार को क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन व ढुलाई की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गये स्थल पर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद अवैध खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गयी, जबकि कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे. मौके पर मौजूद तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने रोककर जांच की, जिसमें पाया गया कि सभी वाहन बिना वैध चालान के लघु खनिज (बालू) की ढुलाई कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा है. इस कार्रवाई के बाद काला सिंघिया डोक नदी घाट के आसपास अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं व ट्रैक्टर संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन का धंधा जारी था, जिससे राजस्व को नुकसान होने के साथ ही पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था. थाना प्रभारी फुलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है और क्षेत्र में अवैध उत्खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई और तेज की जायेगी, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. पुलिस ने जब्त किये गये ट्रैक्टरों के संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी है. साथ ही संबंधित वाहन मालिकों व अवैध खनन में शामिल लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel