[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण करायें उपलब्ध: डीईओ

छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण करायें उपलब्ध: डीईओ

0
छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण करायें उपलब्ध: डीईओ

-मॉडल स्कूल में चयनित ठाकुरगंज उच्च विद्यालय का डीईओ ने किया निरीक्षण -एक भी छात्र नहीं मिला उपस्थित, कमरे बंद, स्मार्ट क्लास में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी ठाकुरगंज प्रखंड में मॉडल स्कूल के रूप में चयनित उच्च विद्यालय ठाकुरगंज का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा साफ-सफाई का जायजा लिया गया. वही इस दौरान एक भी छात्र की उपस्थिति विद्यालय परिसर में नहीं देखा जाना विद्यालय के हाल को उजागर करते दिखा. बताते चले विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति हमेशा चर्चा का विषय रही है. कोचिंग के कारण छात्र स्कूल में नहीं आते है. निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने विद्यालय के एक-एक कमरे की व्यवस्था देखने का प्रयास किया, लेकिन अधिकांश कमरे बंद मिले. कई कमरों की चाबी भी उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी जांच नहीं हो सकी. इस दौरान विद्यालय के स्मार्ट क्लास कक्षा में गंदगी मिलने पर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास जैसे महत्वपूर्ण कक्ष की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यालय परिसर की व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का भी अवलोकन किया गया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल के रूप में चयनित विद्यालय को अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा भी मोजूद थे. निरिक्षण के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्था में काफी खामी देखी गई है. एक भी छात्र का परिसर में नहीं दिखना विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है. इस मामले में उन्होंने कार्रवाई की बात कही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel