किशनगंज. आगामी 25 अप्रैल को जिले भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा. इसे लेकर अभी से तैयारी चल रही है. इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर पर मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस दिन आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने प्रखंडों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है.