[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, मंदिरों की साज सज्जा जारी

जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, मंदिरों की साज सज्जा जारी

0
जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, मंदिरों की साज सज्जा जारी

ठाकुरगंज . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 26 अगस्त को मनायी जायेगी. ठाकुरगंज शहर के जगन्नाथ मंदिर और रामजानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. मंदिरों की साफ-सफाई के बाद रंगाई-पुताई का काम कराया जा रहा है. ठाकुरगंज में यह त्योहार काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों के साथ-साथ काफी घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन होता है. इस बार भी भगवान श्री कृष्ण के साज-शृंगार से जुड़े सामान से बाजार सजे हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. इस त्योहार को लेकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, वस्त्र, मुकुट, खिलौने व अन्य सामान के कारोबार शुरू हो गये हैं. शहर के विभिन्न इलाको में अवस्थित स्थायी व अस्थायी इन सामानों की दुकानों से लोग अपनी जरूरतों व सुविधा के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े सामान की खरीदारी कर रहे हैं. मुख्य सड़क पर सोनार पट्टी मोड़ के पास सबसे अधिक इन सामानों की दुकानें लगी हैं, जहां पूरे दिन ग्राहकों की आवाजाही हो रही है. कारोबारी अशोक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता की माने तो जन्माष्टमी पर इस बार लड्डू गोपाल की मूर्ति व मुकुट का सबसे अधिक कारोबार हो रहा है. इसके अलावा बांसुरी, कड़ा, पायल, मोर पंख, मुकुट, पगड़ी, खिलौने, सुदर्शन चक्र, गाय-बछड़ा, त्रिशूल, तीर-धनुष, चप्पल, खिलौना गाड़ी, ढोलक, डाइनिंग टेबल, ऐनक, कंघी, बर्तन, मटकी व अन्य सभी तरह के साजो शृंगार से जुड़े सामान की दुकानें लगी हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel