[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज पौआखाली मेला ग्राउंड दुर्गा मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त कलभर्ट से राहगीर परेशान

पौआखाली मेला ग्राउंड दुर्गा मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त कलभर्ट से राहगीर परेशान

0
पौआखाली मेला ग्राउंड दुर्गा मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त कलभर्ट से राहगीर परेशान
मेला ग्राउंड दुर्गा मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त कलभर्ट
पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट

Culvert Damage: नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड संख्या 04 में प्रशासनिक उदासीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां के ऐतिहासिक मेला ग्राउंड परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के ठीक सामने मुख्य पीसीसी सड़क पर बना कलभर्ट पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुका है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पिछले कई महीनों से यह महत्वपूर्ण कलभर्ट जर्जर और जानलेवा स्थिति में पड़ा हुआ है. मुख्य पथ को जोड़ने और आसपास के घने आवासीय टोलों की लाइफलाइन होने के बावजूद, नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक इसकी सुध नहीं ली गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की दैनिक परेशानी चरम पर पहुंच गई है.

श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग हुआ बाधित; रोज फंस रहे हैं वाहन

यह मार्ग न केवल स्थानीय निवासियों के आवागमन का साधन है, बल्कि दुर्गा मंदिर आने-जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए भी मुख्य कड़ियों को जोड़ता है. कलभर्ट के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन तिपहिया (ऑटो, टोटो) और चार पहिया वाहनों के पहिए इसमें फंस जाते हैं, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला जाता है. रात के अंधेरे में इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

नगर पंचायत प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

“यदि समय रहते इस क्षतिग्रस्त कलभर्ट का जीर्णोद्धार या नई कड़ियों के साथ निर्माण नहीं कराया गया, तो आगामी त्योहारों के समय यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है. प्रशासन को जनहित में तुरंत इसकी मरम्मत करानी चाहिए.”

मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड नंबर 04 के स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध समाजसेवियों ने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से लिखित शिकायत कर कलभर्ट की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई है. ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि इस समस्या का अविलंब समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थानीय लोग नगर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

किशनगंज की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

Previous article रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक और जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Next article सोमवती अमावस्या कल: उत्तरवाहिनी घाटों पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel