[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बिहार के 100 साल पुराने रेड लाइट एरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 नाबालिग लड़कियों समेत 14 हिरासत में

बिहार के 100 साल पुराने रेड लाइट एरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 नाबालिग लड़कियों समेत 14 हिरासत में

0
बिहार के 100 साल पुराने रेड लाइट एरिया में  पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 नाबालिग लड़कियों समेत 14 हिरासत में
छापेमारी की तस्वीर

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के कुख्यात खगड़ा रेड लाइट एरिया में बुधवार शाम देह व्यापार के खिलाफ बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई की गई. किशनगंज पुलिस और पटना की एक एनजीओ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 2 नाबालिग लड़कियों समेत 8 महिलाओं और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया.

इस कार्रवाई की नींव एक नाबालिग लड़की की हिम्मत और सूझबूझ ने रखी. दरभंगा निवासी पीड़िता को कुछ दिनों पहले नशा देकर अगवा किया गया था और किशनगंज लाकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया. मौका पाकर लड़की ने एक ग्राहक से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसपी सागर कुमार के निर्देश पर बहादुरगंज, पहाड़कट्टा सहित कई थानों की संयुक्त टीम ने रेड की.

छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध फरार

छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा. पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता को पहले दरभंगा रेलवे स्टेशन से अगवा कर नशीली दवा देकर किशनगंज लाया गया था और फिर सौदेबाज़ी के बाद खगड़ा इलाके में बेच दिया गया.

करीब 100 साल पुराना है यह रेड लाइट एरिया

करीब 100 साल पुराना खगड़ा रेड लाइट एरिया अब मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार का अड्डा बन चुका है. यहां नेपाल, बंगाल, झारखंड और दिल्ली से लड़कियों की तस्करी कर उन्हें विभिन्न शहरों में भेजा जाता है. पिछले वर्षों में हुई छापेमारियों के बावजूद यह गिरोह बार-बार सक्रिय होता रहा है.

एसपी सागर कुमार ने क्या कहा?

एसपी सागर कुमार ने कहा, “नाबालिग की सूचना पर तत्काल एक्शन लिया गया. सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.” सूत्रों की मानें तो हबीब, रोज़ी, मुन्नी, माया और सोनू जैसे कई नाम सामने आए हैं जो इस काले धंधे की रीढ़ माने जाते हैं. पुलिस इनकी भूमिका खंगाल रही है और जल्द ही एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.

Also Read: बिहार में 29, 30, 31 मई को भारी बारिश मचाएगी तबाही, इन जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी

Previous article सड़क दुर्घटना में घायल आठ वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत पर भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन
Next article काशी ने पुकारा, लिआ ने सुना, शिव भक्ति में रंगों से रची एक विदेशी कहानी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel