[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज कांडों का समय पर करें निष्पादन, लापरवाही पर नपेंगे पुलिसकर्मी : एसपी

कांडों का समय पर करें निष्पादन, लापरवाही पर नपेंगे पुलिसकर्मी : एसपी

0
कांडों का समय पर करें निष्पादन, लापरवाही पर नपेंगे पुलिसकर्मी : एसपी

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने किया जियापोखर थाना का वार्षिक निरीक्षण, चौकीदारों को सतर्क रहने की हिदायत

पौआखाली. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. एसपी ने स्पष्ट किया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अभिलेखों की जांच व लंबित कांडों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसपी कुमार ने थाने के विभिन्न अभिलेखों (सिरिस्ता) का गहन अवलोकन किया. उन्होंने कांडों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने व अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए और अधिक सक्रिय होने का निर्देश दिया.

चौकीदार निभाएं सक्रिय भूमिका

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से थाना क्षेत्र के चौकीदारों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ”आंख और कान” बनकर रहें. क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें और अपराध नियंत्रण में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं.

बेहतर काम पर प्रोत्साहन, लापरवाही पर कार्रवाई

एसपी संतोष कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ टू (ठाकुरगंज) मंगलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गौतम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel