[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज पक्की सड़क गांजाबाड़ी के लोगों के लिए बना सपना, प्रशासन उदासीन

पक्की सड़क गांजाबाड़ी के लोगों के लिए बना सपना, प्रशासन उदासीन

0
पक्की सड़क गांजाबाड़ी के लोगों के लिए बना सपना, प्रशासन उदासीन

पहाड़कट्टा प्रखंड के बुढ़नई पंचायत अंतर्गत डांगीबस्ती चौक से गांजाबाड़ी गांव जाने वाली सड़क वर्षों से कच्ची है. इस कारण यहां के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है. यह मार्ग बरसात के दिनों में कीचड़ से भर जाता है. जिससें स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों की सड़कों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकें, लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें अब भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर होना पर रहा है. खास बात तो यह है कि इसी मार्ग पर गांव के बीचों-बीच पंचायत सरकार भवन बुढ़नई भी है. पंचायत भवन में हमेशा अधिकारी से लेकर कर्मचारियों का आना-जाना होता है. लेकिन उक्त कच्ची सड़क आज भी अधिकारियों की नजरों से औझल है. कई दशक से यह कच्ची सड़क अपने उद्धारक की बाट जोह रहा है. स्थानीय ग्रामीण मुजाहिद ने बताया कि किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ स्थित डांगीबस्ती से अजीजुर्रहमान के घर तक लगभग 1600 फीट सड़क का निर्माण पूर्व में हुआ था. जबकि वहां से गांजाबाड़ी गांव तक जाने वाली शेष सड़क कच्ची ही रह गयी. वर्तमान में इस सड़क पर सिर्फ धूल और बड़े-बड़े गड्ढे है. जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है. ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से छमठिया, बक्सा, हल्दीबाड़ी, बाखोनाला और झारखुदा सहित तीन ग्राम पंचायतों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. हजारों की आबादी वाले गांजाबाड़ी गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से जनहित में उक्त सड़क के पक्कीकरण की मांग की है. इस संबंध में बुढ़नई ग्राम पंचायत के मुखिया मीर पाशा इमाम ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए किशनगंज विधायक मो कमरुल होदा को आवेदन दिया गया है. आवेदन पर उन्होंने प्रशासनिक स्तर से जल्द कार्रवाई के आश्वासन दिए है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel