[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज वित्तीय साक्षरता जागरूकता का आयोजन

वित्तीय साक्षरता जागरूकता का आयोजन

0
वित्तीय साक्षरता जागरूकता का आयोजन

कोचाधामन. प्रखंड के मजगमा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी स्थित पंचायत कार्यालय में बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा जीविका समूह की महिलाओं के साथ वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जानकारियां दी गई.साथ ही जीविका दीदीयों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई. इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अररिया कैलाश कुमार झा ने जीविका दीदीयों को बैंकिंग सेवाओं एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.उन्होंने जनमानस में आर्थिक सशक्तिकरण एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति वित्तीय रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बने. इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के जिला वित्तीय सलाहकार अमोद कुमार कर्ण ने वित्तीय साक्षरता और सहायता को बढ़ावा देने बीमा,ऋण, साईबर फ्रोड समेत बैंक से संबंधित अन्य जानकारियां साझा किया. कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक शाखा जनता हाट के शाखा प्रबंधक मनी कुमार गुप्ता ने आम जनों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने साथ उन्हें सरकारी योजनाओं,बचत,निवेश एवं ऋण संबंधी जानकारी प्रदान किया.कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा उपस्थित महिलाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया. कार्यक्रम में जिला एमएफ कुमार मुकुल, सहायक शाखा प्रबंधक सुष्मिता कुमारी परिचारी फिरोज आलम,बीसी मुजफ्फर आलम, रफी अनवर,अकमल आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel