[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मांगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर, ऑटो, ई-रिक्शा सहित विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

मांगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर, ऑटो, ई-रिक्शा सहित विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

0
मांगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर, ऑटो, ई-रिक्शा सहित विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

किशनगंज. ट्रक ऑपरेटर,ऑटो, ई-रिक्शा सहित विभिन्न संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने मंगलवार को अंबडेकर टाउन हाल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार के महासचिव राजकुमार झा भी शामिल थे. चालक के लिए लाए गए काला क़ानून (हिट एंड रन )को पूर्णतः निरस्त करने, सभी चालकों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने, हाइवे पर ट्रक चालकों के लिए जगह जगह विश्राम कक्ष बनाने परिवहन मित्र को भी परिवहन कार्यालय में जगह देने आदि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि ट्रक चालकों से बिचौलिए रॉयल्टी के नाम पर अवैध वसूली करते है. ओवरलोडिंग के नाम पर बड़ी धांधली हो रही है. रोड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सचिव चंचल मुखर्जी ने कहा कि चालकों के लिए लाए गए काला कानून (हिट एंड रन) को पूर्णतः निरस्त किया जाए.जिला अंतर्गत रैक प्वांट से गोदाम तक चलने वाले वाहनों का ओवर लोडिंग परिचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए.देश भर में एक साथ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. धरना में सीमांचल ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर आलम, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहसिन, सीआईटीयू के जिला कन्वेनर श्याम गुप्ता आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel