[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा, 9 एनआर कटे

दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा, 9 एनआर कटे

0
दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा, 9 एनआर कटे

किशनगंज. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. जिले में मंगलवार को दूसरे चरण के नामांकन का दूसरा दिन था, जिसमें ठाकुरगंज विधान सभा सीट से पहला नामांकन किया गया. गोपाल कुमार अग्रवाल ने जदयू प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दो सेट में किया. हालांकि जिले के अन्य तीन विधान सभा क्षेत्रों में अभी तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है.

नौ प्रत्याशियों ने कटाया एनआर

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मगंलवार को कुल नौ प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया है. लेकिन अन्य विधान सभा क्षेत्रों से एक भी नामांकन नहीं हुआ है.नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, संवीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है. नामांकन प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में किया जा रहा है. स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, हेल्प डेस्क, वेटिंग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्था की गई है.

नामांकन को ले किये गये हैं सुरक्षा के पुख्ता इतेजाम

किशनगंज.

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को भी नामांकन स्थल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. कुल आठ बैरिकेटिंग में मजिस्ट्रेट के साथ प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी ड्यूटी में मुस्तैद थे. डीडीसी कार्यालय में जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के द्वारा नामांकन किए जाने को लेकर प्रत्याशी के समर्थकों की जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर भी सुरक्षा कड़ी थी. प्रत्याशी के समर्थकों बैरिकेटिंग के बाहर ही खड़े थे. एसडीएम कार्यालय में किशनगंज और बहादुरगंज के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की व्यवस्था को लेकर , कोचाधामन विधानसभा के लिए समाहरणालय परिसर में नामांकन की व्यवस्था को लेकर भी सुरक्षा कड़ी थी. नामांकन स्थल से 500 मीटर की दूरी पर ही चार पहिया वाहन और बाइक का प्रवेश वर्जित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel