[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज विशेष अभियान में नौ बिचौलिये गिरफ्तार

विशेष अभियान में नौ बिचौलिये गिरफ्तार

0
विशेष अभियान में नौ बिचौलिये गिरफ्तार

किशनगंज. रेलवे सुरक्षा बल रेलवे के कामकाज में दलालों की सक्रियता को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से अभियान चला र है. हाल ही में 01 से 16 जुलाई, 2024 तक जोन में की गयी चेकिंग में आरपीएफ ने 09 दलालों को पकड़ा और उनके पास से 2.21 लाख रुपये से अधिक मूल्य का रेल टिकट बरामद किया है. यह जानकारी देते हुए पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों के सामान की चोरी में शामिल 10 लोगों को भी पकड़ा गया और उनके पास से 1.91 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 12 कीमती मोबाइल सफलता पूर्वक बरामद किए गए. श्री डे ने बताया कि इस अवधि के दौरान पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के आरपीएफ ने दलालों को पकड़ने में आवश्यकतानुसार सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सहयोग से छापेमारी की गई. अभियान और छापेमारी के दौरान, रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने लगभग 2.21,851 रुपये के 84 रेलवे ई-टिकट बरामद किए. इसके अलावा, यात्रियों के सामान की चोरी में शामिल आरोप में 10 लोगों को पकड़ा गया. इस दौरान पकड़े गए सभी व्यक्तियों पर रेलवे अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है. श्री डे ने बताया की 02 जुलाई, 2024 को एक घटना में, न्यू जलपाईगुड़ी की आरपीएफ और सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से न्यू जलपाईगुड़ी के स्थित पीआरएस काउंटर पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान, रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा और लगभग 48,383 रुपये मूल्य के 18 रेलवे ई-टिकट बरामद किए. इस संबंध में न्यू जलपाईगुड़ी में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत उपरोक्त सभी मामलों के लिए संबंधित रेसुब पोस्टों पर मामला दर्ज किया गया. 04 जुलाई, 2024 को, आरपीएफ टीम ने सीपीडीएस और न्यू जलपाईगुड़ी की जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया और दो लोगों को धर दबोचा तथा उनके पास से लगभग 1,00,000 रुपये के 04 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गये. बाद में पकड़े गए व्यक्तियों को बरामद मोबाइलों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यू जलपाईगुड़ी के संबंधित जीआरपी प्रभारी को सौंप दिया गया. श्री डे ने कहा की रेलवे टिकटों की अनधिकृत और अवैध खरीद पर कड़ी निगरानी रखने के अलावा, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे का रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने कार्य एबं रेल उपयोगकर्ताओं को सेवाएं और सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर है. पूसी रेलवे प्राधिकरण सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे ट्रेन यात्रा के दौरान समस्याओं से बचने के लिए उचित टिकट के साथ ही अपनी यात्रा करें. अगर रेल यात्रियों को अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान कोई समस्या आती है तो वे 139 (टोल-फ्री) डायल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel