[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज इलाज में लापरवाही पर नबी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को किया सील

इलाज में लापरवाही पर नबी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को किया सील

0
इलाज में लापरवाही पर नबी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को किया सील

अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी, औपबंधिक निबंधन रद्द करने की तैयारी

किशनगंज. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में बहादुरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई घोर लापरवाही का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है.

जांच में सही पाए गए लापरवाही के आरोप

पूरा मामला बहादुरगंज के जनता टोला, बैगना निवासी शमसाद आलम के आवेदन से जुड़ा है. उन्होंने एलआरपी चौक स्थित नबी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक नासीर आलम के विरुद्ध ठगी व इलाज में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा 20 मार्च 2025 को एक त्रि-सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था. जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि अस्पताल द्वारा मरीज के इलाज में भारी लापरवाही बरती गई है.

प्राथमिकी दर्ज, अस्पताल हुआ सील

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से नबी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को सील कर दिया है. साथ ही, अस्पताल संचालक के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.

प्राधिकार का निर्णय

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया कि अस्पताल के संचालक से इलाज में लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. यदि प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अस्पताल का औपबंधिक निबंधन (संख्या 130/2022) स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा. निबंधन रद्द होने की स्थिति में ही संस्थान को सील मुक्त किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel